जीव जनन कैसे करते हैं कक्षा 10 NCERT

1. गुणसूत्र कहां पाया जाता है - कोशिका के केंद्रक में
2. कोशिका के केंद्रक के डीएनए में प्रोटीन संश्लेषण हेतु सूचना निहित होता है इस संदेश के भिन्न होने की अवस्था में बनने वाले प्रोटीन विभिन्न  होगी । प्रोटीन के भिन्नता के कारण किसमें विविधता होगा - शारीरिक अभिकल्प(डिजाइन)
3. जनन की मूल घटना क्या है - डीएनए की प्रकृति बनाना
4. किसी प्रजाति की समष्टि के स्थायित्व का संबंध किससे है - जनन
5. विभिन्नताएं ------------- की उत्तरजीविता बनाए रखने में उपयोगी है - स्पीशीज
6. एक कोशिकीय जीवों में नए जीवो की उत्पत्ति किस प्रकार होता है - कोशिका विभाजन अथवा विखंडन द्वारा
7. अमीबा, कालाजार की जीवाणु तथा लेस्मानिया में कोशिका विभाजन किस प्रकार होता है - ध्दिखंडन द्वारा
8. प्लाज्मोडियम, तथा मलेरिया परजीवी में कोशिका विभाजन किस प्रकार होता है - बहूखंडन द्वारा
9. हाइड्रा तथा प्लेनेरिया में किस प्रकार नए जीव की उत्पत्ति होती है - पुनरुदभवन
10. किन पौधों में कायिक प्रवर्धन द्वारा नए पौधों का निर्माण किया जाता है - गन्ना गुलाब,अंगूर संतरा केला चमेली
11. ऐसे बहुत से पौधे हैं जिनमें कुछ भाग जैसे जड़, तना, पत्तीयांं उपयुक्त परिस्थितियों में विकसित होकर नया पौधा उत्पन्न करते हैं यह प्रक्रिया क्या कहलाता है -  कायिक प्रवर्धन
12. कायिक प्रवर्धन द्वारा उगाए गए पौधे में बीज द्वारा उगाए गए पौधों की अपेक्षा पुष्प एवं फल लगने में कितना समय लगता है - कायिक प्रवर्धन वाले पौधे में कम समय लगता है
13. ब्रायोफिलम की पत्तियां में जनन किस विधि द्वारा होता है -कायिक प्रवर्धन
14. उत्तक संवर्धन तकनीक में पौधे के उत्तक अथवा उसकी कोशिकाओं को पौधे के शीर्ष के वर्धमान भाग से पृथक कर नए पौधे उगाए जाते हैं इन कोशिकाओं को कृत्रिम पोषक माध्य में रखा जाता है जिससे कोशिकाएं विभाजित होकर अनेक कोशिकाओं का छोटा समूह बनाते हैं इसे क्या कहते हैं - कैलस
15. उत्तक संवर्धन का उपयोग किसके संवर्धन में किया जाता है - सजावटी पौधों के संवर्धन में
16. ब्रेड पर धागे के समान कुछ संरचनाएं विकसित हो जाती है यह क्या होता है - यह रायजोपस का कवक जाल है ।
17. नई पीढी का सृजन केवल एकल जीव द्वारा होता है इसे क्या कहते हैं - अलैंगिक जनन
18. आवृत्तबीजी एंजियोस्पर्म के पौधों का जननांग कहां अवस्थित होते हैं - पुष्प में
19. जब पुष्प में पूंकेसर अथवा स्त्रीकेसर में से कोई एक जननांग उपस्थित होता है तो इसे क्या कहते हैं - एकलिंगी
20. जब फूल में पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर दोनों उपस्थित रहता है तो इसे क्या कहते हैं - उभय लिंगी
21. उभयलिंगी का उदाहरण - गुड़हल तथा सरसों
22. एक लिंगी का उदाहरण- पपीता तथा तरबूज
23. परागकण समानत: पीले रंग के होते हैं परागकण कौन बनाता है - पुंकेसर
24. स्त्रीकेसर पुष्प के केंद्र में अवस्थित होता है यह कितने भागों से बना होता है - तीन
25. स्त्रीकेसर कौन-कौन से भागों से बना होता है - आधार पर उभरा फूला भाग अंडाशय, मध्य में लंबा भाग वर्तिका तथा शीर्ष भाग वर्तिकाग्र
26. अंडाशय में बीजांड होते हैं तथा प्रत्येक बीजांड में एक अंडकोशिका होता है परागकण द्वारा उत्पादित नर युग्मक अंडाशय की अंड कोशिका (मादा युग्मक) से संलयित होता है । जनन कोशिकाओं के इस युग्मन तथा निषेचन से किस का निर्माण होता है जिसमें नए पौधों में विकसित होने की क्षमता होती है -  युग्मनज
27. पराग कणों को पुंकेसर से वर्तिकाग्र तक स्थानतरण की आवश्यकता होती है यदि पराग कणों का हस्तांतरण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर होता है तो इसे क्या कहते हैं - स्वपरागण
28. एक पुष्प के परागकण दूसरे पुष्प पर स्थानांतरित होते हैं तो उसे क्या कहते हैं -  पर परागण
29. पराग कणों का स्थान तरण एक पुष्प से दूसरे पुष्प पर किस किस माध्यम से हो सकता है - वायु जल अथवा प्राणी जैसे वाहक द्वारा
30. बीच में भावी पौधों अथवा भ्रूण होता है जो उपयुक्त परिस्थितियों में विकसित हो जाता है इसे क्या कहते हैं - अंकुरण
31. अंडाशय परिपक्व होकर किस का निर्माण करती है - फल
32. जनन उत्तक परिपक्व होना प्रारंभ करते हैं किशोरावस्था की इस अवधि को क्या कहते हैं - यौवनारंभ(Puberty)
33. जनन कोशिका उत्पादित करने वाले अंग तथा जनन कोशिकाओं को निषेचन के स्थान तक पहुंचाने वाले और संयुक्त रूप से क्या कहलाते हैं - नर जनन तंत्र
34. (नर जनन कोशिका) शुक्राणु का निर्माण कहां होता है - वृषण में
35. शुक्राणु उत्पादन के लिए आवश्यकता ताप शरीर के ताप से कम होना चाहिए या फिर ज्यादा।     - कम
36. शुक्राणु उत्पादन पर नियंत्रण तथा योनावस्था के लक्षणों का नियंत्रण कौन सा हार्मोन करता है - टेस्टोस्टोरिन
37. प्रोस्टेट तथा शुक्राशय अपना स्राव कहां डालता है - शुक्रवाहिका
38. मादा जनन कोशिका अथवा अंड कोशिका का निर्माण कहां होता है  - अंडाशय में
39. लड़की के जन्म के समय ही अंडाशय में हजारों अपरिपक्व अंड होते हैं योनआरंभ में इनमें से कुछ परिपक्व होने लगते हैं दो में से एक अंडाशय द्वारा प्रत्येक माह एक अंड परिपक्व होता है महीन अंडर वाहिका अथवा फेलोपियन ट्यूब द्वारा यह अंडकोष का गर्भाशय तक ले जाए जाते हैं दोनों अंडर वाहिका संयुक्त होकर एक लचीली थैलेनुमा संरचना का निर्माण करती है जिसे क्या कहते हैं   - गर्भाशय
40. गर्भाशय किसके द्वारा योनि में खुलता है - ग्रीवा
41. भ्रूण को मां के रुधिर से ही पोषण मिलता है इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे क्या कहते हैं।  - प्लेसेंटा
42. विकासशील भ्रूण द्वारा अवशिष्ट पदार्थ उत्पन्न होते हैं जिनका निपटान उन्हें किसके माध्यम से मां के रुधिर में स्थानतरण द्वारा होता है - प्लेसेंटा
43. यदि अंड कोशिका का निषेचन नहीं हो तो लगभग यह कितने दिन तक जीवित रहेगा।  -1 दिन तक जीवित रहेगा क्योंकि अंडाशय  प्रत्येक माह एक अंड का मोचन करता है इसलिए निषेचित अंडे की प्राप्ति हेतु गर्भाशय भी प्रतिमाह तैयारी करता है अतः इसकी अंतर भित्ति मांसल और स्पंजी हो जाती है
44. रितु स्राव अथवा रजोधर्म लगभग कितने दिनों तक होती है - 2 से 8 दिनों तक
45 गर्भधारण रोकने के लिए कुछ युक्ति - लू अथवा copper - T
46.किस विधि में जीवाणु एवं प्रोटोजोआ की कोशिका विभाजित हो कर दो या अधिक संतति कोशिका का निर्माण करती है - खंडन विधि द्वारा
47. लैंगिक जनन में संतति उत्पादन हेतु कितने जीव भाग लेते हैं - 2
48. यदि हाइड्रा जैसे जीवो का शरीर कई टुकड़ों में काट दिया जाए तो प्रत्येक भाग से पुनरुदभवन द्वारा नई जीव विकसित होते हैं इसमें कुछ मुकुल भी उभरकर जीव का निर्माण करते हैं

Comments

Popular posts from this blog

कार्बन और उसके यौगिक कक्षा 10 NCERT

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण कक्षा 10 NCERT

परमाणु की संरचना NCERT कक्षा 9