गुरुत्वाकर्षण ( Gravitational )

1. पृथ्वी के चारो और चंद्रमा की गति अभिकेंद्र बल के कारण है अभिकेंद्र बल पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण मिल पाता  है यदि ऐसा कोई बल ना हो तो क्या होगा -      चंद्रमा एक समान गति से सरल रेखीय पथ पर चलता रहेगा
2. न्यूटन का जन्म कहां हुआ था -    इंग्लैंड में
3. कैलकुलस(कलन) की खोज किसने किया था  -       न्यूटन
Note- Newton ने calculus का उपयोग यह सिद्ध करने के लिए  किया की किसी एक समान घनत्व वाले गोले के बाहर स्थित वस्तुओं के लिए गोले का व्यवहार इस प्रकार होता है कि जैसे कि उसका संपूर्ण द्रव्यमान उसके केंद्र पर स्थित हो
4. जोहान्स कैपलर में कुल कितने नियम दिए -3
5. जोहान्स कैपलर का प्रथम नियम क्या है  - प्रत्येक ग्रह की कक्षा एक दीर्घ वृत्त होती है सूर्य इस दीर्घ वृत्त के एक फोकस पर होता है ।
6. कैपलर का दूसरा नियम क्या है ? सूर्य तथा ग्रहों को मिलाने वाली रेखा समान समय में समान क्षेत्रफल तय करती है ।
7. कैपलर का तीसरा नियम क्या है।  - सूर्य से किस किसी ग्रह की औसत दूरी (r) का घन उस ग्रह के सूर्य के परित: परिक्रमण काल (T) के वर्ग के समानुपाती होता है । R3/T2
NOTE- न्यूटन ने यह दिखाया कि ग्रहों की गति का कारण गुरुत्वाकर्षण का वह बल है जो सूर्य उन पर लगाता है न्यूटन ने कैपलर के तीसरे नियम का उपयोग गुरुत्वाकर्षण बल का परिकलन करने में किया ।
8. G का  एस आई मात्रक क्या है । न्यूटन मीटर स्क्वायर पर केजी स्क्वायर
9. गुरुत्वीय त्वरण(g), पृथ्वी का द्रव्यमान(M), तथा पृथ्वी की त्रिज्या में क्या संबंध है -.         g= GM/R²
10. क्या त्वरण द्रव्यमान पर निर्भर करता है-       नहीं
11. त्वरण को ऋणात्मक कब लेंगे -  जब त्वरण गति की दिशा के विपरीत लगता है ।
12. किसी वस्तु का द्रव्यमान किसका माप है      - उसकी जड़त्व का note- जितना अधिक द्रव्यमान होगा उतना अधिक जड़त्व होगा
13. किसी वस्तु का भार वह बल है जिसके यह पृथ्वी की और आकर्षित होता है सूत्र क्या है-          W=mg
14. भार का एसआई मात्रक क्या है      - न्यूटन
15. भार एक कैसी राशि है-      सदिश
Note - चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार वह बल है जिससे चंद्रमा उस वस्तु को आकर्षित करता है चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी की अपेक्षा कम है इस कारण चंद्रमा वस्तुओं पर कम आकर्षण बल लगाता है ।
16. पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है - 7.36×10(22)
17. किसी वस्तु की सतह के लंबवत लगने वाले बल को क्या कहते हैं   -       प्रणोद
Note -  प्रणोद का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर है जिस पर वह लगता है
18. प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को क्या कहते हैं -     दाब
19. दाब बराबर सूत्र क्या होगा -     प्रणोद / क्षेत्रफल
20. दाब का एस आई मात्रक क्या है -          N/m2
21. उत्प्लावन बल का परिमाण किस पर निर्भर करता है -     तरल के घनत्व पर
22. उत्प्लावन बल किसके बराबर होता है -           वस्तु द्वारा हटाए गए तरल के भार के बराबर
23. आर्कमिडीज ( ग्रीक वैज्ञानिक) ने यूरेका यूरेका चिल्लाया यूरेका का मतलब क्या है -           मैंने पा लिया
24. जलयानों तथा पनडुब्बियों के डिजाइन बनाने में, दुग्ध माफी में, हाइड्रोमीटर में, किसके सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है -   आर्कमिडीज
25. सोना तथा पानी का घनत्व क्रमशः कितना होता है - 19300 तथा 1000
26. आपेक्षिक घनत्व बराबर क्या होता है -      किसी पदार्थ का घनत्व बटा पानी का घनत्व
NoTe - गुरुत्वाकर्षण क्षीण बल है जब तक कि बहुत अधिक द्रव्यमान वाले पिंड संबंध ना हो
27. ध्रुवों से विषुवत वृत्त की ओर जाने पर गुरुत्वाकर्षण बल का मान क्या होता है- घटता है

Comments

Popular posts from this blog

भौतिक स्वरूप संरचना एवं उच्चावच कक्षा 9 NCERT

परमाणु एवं अणु कक्षा 9 NCERT

धातु एवं अधातु NCERT कक्षा 9