प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी कक्षा 9 NCERT

1. वनस्पति के जन्म के आधार पर इसे कितने वर्गों में विभाजित किया गया है - दो वर्गों में , देशज और विदेशज
2. हमारे देश में लगभग कितने विभिन्न प्रजातियों के पौधे पाए जाते हैं - 47000
3. बड़े-बड़े वृक्षों एवं झाड़ियों द्वारा ढके हुए विशाल क्षेत्र को क्या कहते हैं - वन
4. पथरीली मिटटी के क्षेत्र में कैसा वन जाता है- संकुल वन         ( सुंदरबन)
5. उष्ण वन का औसत वार्षिक तापमान कितना डिग्री होता है - 24° से
6. उपोषण वन का वार्षिक औसत तापमान कितना होता है - 17° से 24°
7. अल्पाइन वन वार्षिक औसत तापमान कितना होता है - 7° से कम
8. शीतोष्ण वन का वार्षिक औसत तापमान कितना डिग्री होता है - 7° से 17° ( कभी कभी पाला और बर्फ पड़ता है) जनवरी में इसका तापमान -1° से -10° चला जाता है ।
9. पृथ्वी पर एक खास किस्म वाले वनस्पति जगत एवं प्राणी जगत वाले विशाल प्रसिद्ध परिस्थितिकी तंत्र को क्या कहते हैं - जीवोम( मानसून जीवोम, मरुस्थलीय जीवोम etc )
10. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (सदाबहार जंगल) कहां पाए जाते हैं - पश्चिमी घाट के अधिक वर्षा वाले क्षेत्र, अंडमान निकोबार दीप समूह तथा असम के ऊपरी भाग में
11. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में पौधे सघन रूप से विकसित होते हैं तथा लंबे होते हैं इस वन में पाए जाने वाले कुछ वृक्षों तथा जानवर का उदाहरण दीजिए - रोजवुड, सिनकोना, आबूनस(एबोनी) बांस इत्यादि, और हाथी तथा असम के दलदली भागों में पाए जाने वाला एक सींग वाला गैंडा इस वन का प्रमुख जंतु है ।
12. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन कहां पाया जाता है- उत्तर पूर्वी राज्य, हिमालय के पर्वतीय प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी घाट की पूर्वी ढाल आदि स्थानों पर
13. पतझर वन या पर्णपाती वन कितने महीनों के लिए अपना पत्तियां गिराती है और नंगे रहती है - 1.30 - 2 month
14. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन में किस प्रकार के पौधे तथा जानवर पाए जाते हैं - चंदन तथा सागवान, साल, शीशम, खैर कुसुम, अर्जुन तथा शहतूत यहां पाए जाते हैं । इस वन में सिंह, शेर जंगली सूअर, हिरण तथा हाथी की प्रधानता है । इस वन में मोर अधिक संख्या में पाया जाता है ।
15. उष्णकटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियां किस प्रदेश में पाया जाता है । - जहां 50 सेंटीमीटर से कम वर्षा होती है गुजरात, राजस्थान हरियाणा, मध्य प्रदेश
Note- इस वन में खजूर, यूफोर्बिया,
एकेसिया(बबूल), नागफनी (कैक्टस) आदि पाए जाते हैं ।
16. ऊंट किस वन में पाया जाता है - उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
17. जैसे जैसे हीमरेखा से निकटता बढ़ते जाता है पौधों के कद पर क्या असर पड़ता है - लंबाई घटते जाता है
18. 1500 - 3000 मीटर की ऊंचाई के बीच पाए जाने वाले पौधा चीर, देवदार, सिल्वर फर, स्पूस आदि किस वृक्ष का उदाहरण है - शंकुधारी वृक्ष
19. पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान परिवर्तन के साथ अपनी पशुओं के चरण हेतु गर्मी ऋतु में अधिक ऊंचाई पर चढ़कर तथा जाड़े में घाटी में उतरकर पशु चारण की क्रिया को क्या कहते हैं - ट्रांसह्युमन
20. सुंदरवन में कौन सा प्रसिद्ध जानवर पाया जाता है - रॉयल बंगाल टाइगर
21. विश्व संरक्षण संघ ने लाल सूची के अंतर्गत कितने पादपों को रखा है - 352 पादप
22. आयुर्वेद में लगभग कितने पादपों का वर्णन है - 2000
23. भारत में वनस्पति की कितनी प्रजातियां पाई जाती है -89000
24. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ -1972
25. कौन सा देश विश्व का एकमात्र देश है जहां शेर और बाघ दोनों पाए जाते हैं - भारत
26. भारतीय सिंहओं का प्राकृतिक निवास स्थल कहां है - गुजरात का गिर
27. भारत में याक कहां पाए जाते हैं - लद्दाख के ठंडे प्रदेशों में
28 किस ऋतु में साइबेरियन सारस बड़ी संख्या में भारत के कच्छ का वन, राजस्थान स्थित भरतपुर पक्षी विहार तथा बेगूसराय में कावर झील के पास गंगा नदी के किनारे आते हैं -  शीत ऋतु में
29. देश में कुल कितने आरक्षित जीव-मंडल है - 14
30. विश्व प्रसिद्ध भारत के चार आरक्षित जीवमंडल कौन सा है - सुंदरवन, नंदा देवी, मन्नार की खाड़ी, नीलगिरी (केरल, कर्नाटक तथा तमिलनाडु)
31. सरकार द्वारा पादप उद्यानों को वित्तीय तथा तकनीकी सहायता देने की योजना कब बनाई गई थी -1992
32. भारत में कुल कितने नेशनल पार्क है - 89
33. भारत में अभयवन की संख्या कितनी है -149

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कार्बन और उसके यौगिक कक्षा 10 NCERT

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण कक्षा 10 NCERT

परमाणु की संरचना NCERT कक्षा 9