जीवन की मौलिक इकाई कक्षा 9 NCERT

1. कार्क (एक पदार्थ है जो वृक्ष की छाल से प्राप्त होता है) में सर्वप्रथम कोशिका किसने और कब देखा था - रॉबर्ट हुक, 1665
2. कोशिका शब्द का अर्थ क्या है तथा यह शब्द किसने दिया था - "छोटा कमरा" रॉबर्ट हुक ने
3. एक कोशिकीय जीव का उदाहरण दीजिए- अमीबा, पैरामीशियम, बैक्टीरिया तथा क्लैमीडोमोनास
4. कवक कैसा जीव है - बहुकोशकीय
5. सर्वप्रथम जीवित कोशिका का पता किसने लगाया था - ल्यूवेनहक(1674)
6. कोशिका में केंद्रक का पता सर्वप्रथम किसने और कब लगाया था -  रॉबर्ट ब्राउन, 1831
7. पुर्किंजे जीवद्रव की खोज कब किया था - 1839
8. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज कब किया गया था - 1940
9. वह कोशिका जो अपना आकार बदलती रहती है - एककोशिक अमीबा
10. श्रम विभाजन किस में होता है - एक कोशिकीय जीवों में
11. कोशिकांग क्या है - कोशिका का विशिष्ट घटक( कोशिका का अंग) जो विशिष्ट कार्य करता है जैसे कोशिका में नए पदार्थों का निर्माण, अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन आदि  कोशिकांग के कारण ही एक कोशिका जीवित रहती है ।
12. वर्णनात्मक पारगम्य झिल्ली किसे कहते है - कोशिका झिल्ली को
13. कुछ पदार्थ जैसे कार्बन डाइऑक्साइड अथवा ऑक्सीजन कोशिका झिल्ली के आर पार किस प्रक्रिया द्वारा आ जा सकते हैं - विसरण प्रक्रिया द्वारा
Note - पदार्थों की गति उच्च सांद्रता से निम्न सांद्रता की ओर होती है । (विसरण में)
14. जब कोशिका में ऑक्सीजन की सांद्रता कम हो जाती है तो ऑक्सीजन बाहर से कोशिका में किस प्रक्रिया द्वारा अंदर चला जाता है - विसरण प्रक्रिया द्वारा
15. अल्पपरासरण दाबी विलियन किसे कहते हैं - जब जल परासरण विधि द्वारा शरीर के अंदर जाता है
16. अतिपरासरणदाब विलियन किसे कहते हैं - यदि कोशिका के बाहर वाला विलियन अंदर के घोल से अधिक सांद्र रहे तो जल परासरण द्वारा कोशिका से बाहर आ जाएगा ऐसे विलियन को अति परासरण दाब विलियम कहते हैं । समपरासरी विलियन में शुद्ध गति नहीं होती
17. पौधों के मूल द्वारा जल का अवशोषण किसका उदाहरण है - परासरण का
Note -  केवल जीवित कोशिकाओं में ही परासरण द्वारा जल अवशोषण क्षमता होती है  मृत कोशिका में नहीं होता है
18. कौन सी क्रिया कोशिका को अपने बाहरी पर्यावरण से पोषण ग्रहण करने में सहायता प्रदान करता है - विसरण
19. प्लाज्मा झिल्ली लचीली है यह किसकी बनी होती है -  लिपिड तथा प्रोटीन की
20. अमीबा अपना भोजन किस क्रिया द्वारा प्राप्त करता है - एन्डोसाइटोसिस
21. पौधों को संरचनात्मक दृढ़ता कौन प्रदान करता है -  सैलूलोज
22. जब किसी पादप कोशिका में परासरण द्वारा पानी की हानि होती है तो कोशिका झिल्ली सहित आंतरिक पदार्थ संकुचित हो जाते हैं इस घटना को क्या कहते हैं - जीव द्रव्य कुंजन
23. पादप कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है - सैलूलोज
24. केंद्रक में क्रोमोसोम होते हैं जो कोशिका विभाजन के समय किस आकृति की दिखाई देते हैं - छड़ाकार
25. क्रोमोसोम में अनुवांशिक गुण होते हैं जो माता-पिता से डीएनए अणु के रूप में अगले संतति में जाते हैं क्रोमोसोम किसका बना होता है - डीएनए तथा प्रोटीन
26. डीएनए के क्रियात्मक खंड को क्या कहते हैं - जीन
27. जो कोशिका विभाजित नहीं हो रही होती है उसमें डीएनए किस रूप में विधमान होता है - क्रोमैटिन
28. बैक्टीरिया जैसे कुछ जीवो में कोशिका का केंद्रकीय क्षेत्र बहुत कम स्पष्ट होता है क्योंकि इसमें केंद्रक झिल्ली नहीं होती है ऐसे अस्पष्ट केंद्रक क्षेत्र में केवल क्रोमेटिन पदार्थ होता है ऐसे क्षेत्र को क्या कहते हैं - ऐसे क्षेत्र को केंद्रीकाय है
29. जिन जीवो की कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली होती है उसे क्या कहते हैं - यूकैरियोट
30. ऐसी चीज जिसकी कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली नहीं होती है उन्हें क्या कहते है - प्रोकैरियोट (प्रो-आदि अथवा पूर्व, कैरियोट =कैरियोन = केन्द्रक)
31. प्रकाश संश्लेषी बैक्टीरिया में क्लोरोफिल झिल्लीदार पुटिका ( थैली की तरह संरचना) के साथ होता है जबकि यूकैरियोटिक कोशिका में क्लोरोफिल किसमें होता है - प्लैस्टिड
32. कोशिका द्रव्य तथा केंद्रक दोनों मिलाकर संयुक्त रूप से क्या बनाते हैं - जीव द्रव्य
33. प्रोकैरियोटिक कोशिका का आकार तथा यूकैरियोटिक कोशिका का आकार क्रमशः कितना है - 1 माइक्रोमीटर या 10-(-6), और 5-100 माइक्रोमीटर
34. प्रोकैरियोटिक कोशिका में कितने क्रोमोसोम पाए जाते हैं - केवल एक
 Note- यूकैरियोटिक कोशिका में एक से अधिक क्रोमोसोम पाए जाते हैं
35. अंतर्द्रव्यी जालिका(ER) कितने प्रकार के होते हैं - दो प्रकार के, खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका(RER), चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका(SER)
36. खुरदरीअंतर्द्रव्यी जालिका(RER), खुरदरी क्यों होती है ? - क्योंकि इस पर राइबोसोम लगे होते हैं राइबोसोम पर प्रोटीन संश्लेषण होता है । RER तैयार प्रोटीन को आवश्यकतानुसार ER के द्वारा कोशिका के अन्य भागों में भेज देता है ।
37. कुछ प्रोटीन तथा वसा कोशिका झिल्ली को बनाने में सहायता करते हैं इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं - जीवात - जनन
38. वसा तथा लिपिड अणुओ को बनाने में सहायता कौन करता है - SER
39.अंतर्द्रव्यी जालिका(ER) में संश्लेषित पदार्थ गोलजी उपकरण में पैक किए जाते हैं और उन्हें कोशिका के बाहर तथा अंदर विभिन्न क्षेत्रों में भेज दिया जाता है । गोल्जी उपकरण के द्वारा किसको बनाया जाता है  - लाइसोसोम
40. लाइसोसोम कोशिका का अपशिष्ट निपटाने वाला तंत्र है लाइसोसोम बाहरी पदार्थ की कोशिका अंगों के टूटे-फूटे भागों को पाचित करके कोशिका को साफ करते हैं । लाइसोसोम में बहुत शक्तिशाली पाचनकारी इंजाइम होते हैं जो सभी कार्बनिक पदार्थों को तोड़ सकते हैं । कोशकीय चपापचय(metabolism) में व्यवधान के कारण क्या होता है - लाइसोसोम फट जाते हैं और इंजाइम अपनी ही कोशिका को पाचित कर देते हैं इसलिए लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली भी कहते हैं ।
41. कैमिलो गोल्जी का जन्म कब और कहां हुआ था - 7 जुलाई 1843 ब्रासिका के समीप कोरटनो में
42. कैमिलो गोल जी ने अकेली तंत्रिका तथा कोशिका संरचनाओं को अभीरंगित करने की क्रांतिकारी विधि प्रदान की इस विधि को क्या कहते हैं - ब्लैक रिएक्शन
43. कैमिलो गालजी ने ब्लैक रिएक्शन में किस यौगिक का प्रयोग किया था - सिल्वर नाइट्रेट
44. कैमिलो गोल जी को कब नोबेल प्रदान किया गया - 1906
45. कैमिलो गोल जी को सेंटियागो रेमोनी कजाल के साथ संयुक्त रूप से किस कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था - तंत्रिका तंत्र की संरचना कार्य के लिए
46.ATP का पूर्ण रूप क्या होता है - adenosine triphosphate (एडिनोसिन ट्राई फास्फेट)
Note - माइट्रोकांड्रिया में दोहरी झिल्ली होती है बाहरी झिल्ली छिद्र युक्त होती है भीतरी चिल्ली बहुत अधिक वलित होती है ।
47. माइट्रोकांड्रिया अपना कुछ प्रोटीन स्वयं बनाते हैं माइटोकॉन्ड्रिया बहुत अद्भुत अंगत है क्योंकि इसमें उसका अपना प्रोटीन और क्या रहता है - DNA
48. प्लैस्टिड किसमें पाया जाता है - केवल पादप कोशिका में
49.प्लैस्टिड कितने प्रकार के होते हैं - दो प्रकार के क्रोमोप्लास्ट (रंगीन प्लैस्टिड) तथा ल्यूकोप्लास्ट(श्वेत या रंगहीन प्लैस्टिड)
50. जिस प्लैस्टिड में क्लोरोफिल वर्णक होता है उसे क्या कहते हैं - क्लोरोप्लास्ट
Note - ल्यूकोप्लास्ट प्राथमिक रूप से अंगक है जिसमें स्टार्च, तेल तथा प्रोटीन जैसे पदार्थ संचित होते हैं ।
माइट्रोकांड्रिया की तरह प्लैस्टिड में भी अपना डीएनए तथा राइबोसोम होते हैं ।
51. बड़ी रसधानियां किस में पाई जाती है - पादप कोशिका में
Note - एक कोशिकीय जीव जैसे अमीबा की खाध रसधानियों में उनके द्वारा उपयोग में लाए गए खाद पदार्थ होते हैं ।
52. जीवन की एक मूलभूत क्रियात्मक इकाई तथा सजीवों की एक मूलभूत संरचनात्मक इकाई क्या है - कोशिका
53. ल्यूकोप्लास्ट का प्राथमिक कार्य क्या है - संचय करना
54. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में कोई भी झिल्ली युक्त अंगक नहीं होता है उनके क्रोमोसोम के स्थान पर क्या पाया जाता है - न्यूक्लिक अम्ल
55. कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है - सैलूलोज की

Comments

Popular posts from this blog

कार्बन और उसके यौगिक कक्षा 10 NCERT

परमाणु एवं अणु कक्षा 9 NCERT

भौतिक स्वरूप संरचना एवं उच्चावच कक्षा 9 NCERT